मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन के दौरान हो रही परेशानियों को लेकर प्रदेश की जनता से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कई जरूरी चीजों की कमी के कारण आपको परेशानी हो सकती है। प्रशासन आवश्यक चीजों को आप तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है। फिर भी आपको कष्ट तो हो ही रहा है। उस कष्ट के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं, लेकिन आज अगर हम कष्ट सह लेंगे तो कल इस बीमारी को परास्त कर बाहर निकलेंगे।"
प्रदेश के 18 जिलों के 46 जगहों को सील किया है। मुख्यमंत्री ने इंदौर को अलग-अलग जोन में बांटने का निर्णय लिया है। सभी जोन में एक अफसर को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश के 20 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है। कोरोना मरीजों की कुल संख्या 453 पहुंच गई है। इसमें 36 की मौत हो गई है।